फिल्म रिव्यूहोम

Sikandar Review: नया डायरेक्टर, तकदीर पुरानी! क्या है Salman Khan की ‘सिकंदर’ की कहानी?

Sikandar Movie Review सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड मूवी सिकंदर आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। इस बीच सिकंदर फिल्म की स्टोरी और रिव्यू को लेकर चर्चा भी तेज हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सलमान की एक्शन थ्रिलर सिकंदर कैसी फिल्म है।

मूवी रिव्यू

  • नाम:सिकंदर
  • रेटिंग :
  • कलाकार :सलमान खान, रश्मिका मंदाना, सत्यराज
  • निर्देशक :ए आर मुरूगादास
  • निर्माता :साजिद नाडियाडवाला
  • लेखक :
  • रिलीज डेट :Mar 30, 2025
  • प्लेटफॉर्म :सिनेमाघर
  • भाषा :हिंदी
  • बजट :N/A

HighLights

  1. आज से थिएटर्स में रिलीज हुई सिकंदर
  2. कैसी है सलमान खान की एक्शन फिल्म
  3. क्या सही मायनों में भाईजान की हुई वापसी

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिकंदर, सिकंदर और सिकंदर… पिछले एक साल से सलमान खान (Salman Khan) स्टारर इस बहुचर्चित फिल्म की चर्चा हो रही है। आज 30 मार्च को ईद के खास मौके पर भाईजान की ये मास मसाला मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस के बीच सलमान की सिकंदर (Sikandar) को लेकर जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है।

थिएटर्स के बाहर दर्शकों की लंबी-लंबी कतारे लगीं और अंदर भाईजान की फिल्म को लेकर जश्न का माहौल बना नजर आ रहा है। क्या सिकंदर ऑडियंस की उम्मीदों पर वाकई खरी उतरती है या इसमें कुछ गोलमाल है। आइए जागरण के मंच पर सिकंदर (Sikandar Review) का पहला और सटीक रिव्यू पढ़ते हैं।

क्या है सिकंदर की कहानी?

सिकंदर की कहानी एक हवाई जहाज से शुरू होता ही है। जिसमें सिकंदर राजकोट (सलमान खान) और फिल्म के विलेन नेता प्रधान (सत्यराज) का बेटा अर्जुन (प्रतीक बब्बर) सवार होता है। अर्जुन प्लेन में महिला के साथ छेड़खानी करता है, सबक सिखाने के लिए सिकंदर अर्जुन की पिटाई कर देता है। अब मिनिस्टर का बेटा इस तरह से पिटे तो उसका चुप बैठना मुश्किल होता है और यहां से फिल्म की कहानी बदले की कहानी बन जाती है।

इस रंजिश में सिकंदर की पत्नी साईंश्री राजकोट (रश्मिका मंदाना) को मौत के घाट उतारा जाता है। इसके बाद सिकंदर कैसे अपनी पत्नी का बदला लेता है और इसमें 3 लोगों की एंट्री कैसे होती है, जिसपर पूरी फिल्म का क्लाईमैक्स टिका हुआ है। इसका पता लगाने के लिए आपको सिकंदर को देखना पड़ेगा।

कुल मिलाकर कहा जाए तो सिकंदर एक ठीकठाक फिल्म है, जिसका पहला हाफ आपको थोड़ा सा हल्का लगेगा, लेकिन सेकेंड हाफ में फिल्म की कहानी में कई नए मोड़े आते हैं, जो आपको सरप्राइज करेंगे। 2 घंटे 24 मिनट की इस मूवी में आपको बहुत कुछ नया भी देखने को मिलेगा। स्‍क्रीनप्‍ले, अभिनय से लेकर एक्‍शन तक हर मोर्चे पर फिल्‍म लड़खड़ाती नजर आती हैं। कुख्‍यात गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्‍नोई से मिली जान की धमकियों के बीच कड़ी सुरक्षा में सलमान ने इस फिल्‍म की शूटिंग पूरी की है। उसकी वजह से मनोरम दृश्‍य, मुंबई की सड़कें हो या राजकोट का इलाका वह परदे पर नदारद दिखते हैं।

नए डायरेक्टर के साथ सलमान की किस्मत

नया डायरेक्टर, तकदीर पुरानी सलमान खान के लिए ये कथन एक दम सही साबित होता है। साउथ फिल्मों का निर्देशक होने के नाते ए आर मुरूगादास ने सिकंदर को भी वही टच दिया है। स्क्रीनप्ले आपको थोड़ी बहुत कमजोर लग सकता है, लेकिन डायरेक्शन में आपको कमी नजर नहीं आएंगी। सलमान के लिए पिछले साल अच्छे नहीं गुजरे हैं, उस लिहाज से क्या सिकंदर उनकी तकदीर बदलेगी ये वक्त ही बताएगा। बता दें कि इससे पहले  ए आर मुरूगादास  गजनी, हालीडे : ए सोल्‍जर एज नेवर आफ द ड्यूटी जैसी हिट फिल्‍में दे चुके हैं।

सलमान का स्वैग और एक्शन दमदार

अगर आप सलमान खान के जबरा फैन हैं तो आपको सिकंदर जरूर पसंद आएगी। क्योंकि इसमें में भाईजान का फुल स्वैग और धमाकेदार एक्शन देखने को मिलता है, जो आपको एंटरटेन करेगा। हालांकि, इमोशनल सीन्स में कहीं-कहीं सलमान थोडे़ से हल्के पड़े हैं। उनका स्टाइल इस कमजोरी को भी छिपा देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button