उत्तर प्रदेशभारतमहाराष्ट्रशिक्षासंसार

हिंदू नव वर्ष पर ओजस्वी फाउंडेशन के अध्यक्ष राज श्री एकनाथ महाराज का विशेष संदेश

Oplus_16908288
अहमदनगर/महाराष्ट्र।हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर ओजस्वी फाउंडेशन के अध्यक्ष राज श्री एकनाथ महाराज ने सनातनी परंपराओं और हिंदू संस्कृति के महत्व पर जोर देते हुए एक विशेष संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन के दौरान भारत की हिंदू परंपराओं को कमजोर करने की साजिश रची गई, जिसमें हिंदू कैलेंडर को हटाकर अंग्रेजी कैलेंडर लागू किया गया। इससे भारतीय समाज अपनी जड़ों से दूर होता गया।

Oplus_16908288
महाराज ने उदाहरण देते हुए बताया कि प्राचीन हिंदू कैलेंडर में 13 महीने होते थे, जिससे नौकरीपेशा लोगों को एक अतिरिक्त महीने की सैलरी मिलती थी, लेकिन अंग्रेजों ने इस परंपरा को समाप्त कर दिया, जिससे एक महीने की सैलरी का नुकसान हुआ।

हिंदू नव वर्ष को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग
राज श्री एकनाथ महाराज ने हिंदू नव वर्ष को पूरे देश में राष्ट्रीय पर्व के रूप में मान्यता देने की मांग की। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपना जन्मदिन हिंदू कैलेंडर के अनुसार मनाएं और अपनी संस्कृति व परंपराओं को संरक्षित करें।

ओजस्वी फाउंडेशन द्वारा हिंदी कैलेंडर का वितरण

इस अवसर पर ओजस्वी फाउंडेशन द्वारा दस हजार से अधिक लोगों को हिंदी पंचांग वितरित किए गए, ताकि लोग अपने पारंपरिक कैलेंडर के अनुसार वर्षगांठ और महत्वपूर्ण तिथियों को पहचान सकें।

कार्यक्रम में अहिल्या नगर के पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील, तालुका विधायक अमोल खताळ, ओजस्वी फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद मनोहर गायकवाड, महाराष्ट्र अध्यक्ष संदीप बाबुराव सरवार, अहमदनगर अध्यक्ष उत्तम जाधव सहित कई प्रतिष्ठित नेता और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button